श्री बंशीधर नगर: श्री सर्वेश्वरी समूह का 63 वा स्थापना दिवस स्थानीय श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर ऊंटरी में पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया ।मौके पर प्रातः काल 5:00 बजे से प्रभात फेरी निकली गई। सजे हुए वाहन में अपने आराध्य भगवान अवधूत भगवान राम जी का चित्र को पूरे श्री बंशीधर नगर में भ्रमण कराया गया। उक्त अवसर पर भगवान चित्र एवं पूरी गाड़ी को वृहद रूप से सजाया गया था। जो देखने में अलौकिक लग रहा था ।मौके पर समूह संस्था के सैकड़ो सदस्य प्रभात फेरी में शामिल हुए प्रभात फेरी में सर्वेश्वरी स्थापना दिवस अमर रहे का नारा लगाते सभी श्रद्धालु शहर का भ्रमण किया उसके पश्चात 9:00 बजे से विधिवत पूजन अर्चन किया गया ।साथ ही समूह का झंडों तोलन संस्था के मंत्री आनंद जायसवाल के द्वारा किया गया। समूह के सभी अनुयायियों ने सामूहिक सफल योनि का पाठ किया। तत्पश्चात सूक्ष्म प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूजन एवं सफल योनि का पाठ के बाद दोपहर में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने समूह के द्वारा चलाए जा रहे हैं उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन हम सबों के लिए मानव मात्र का सेवा करने का संकल्प लेने का दिन है। हमारे आराध्य बाबा अवधूत भगवान राम ने 1961 में सर्वेश्वरी समूह की स्थापना कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया था। जिसके अंतर्गत कुष्ठ रोगियों का इलाज ,असहायों को सहयोग, नशाखोरी, छुआ छूट,दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरूतियो को मिटाना ,उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम को संचालित कर देश एवं राष्ट्र में अग्रणी भूमिका निभाने का हम सब को संकल्प दिलवाए थे। आज इस संकल्प को याद कर हम सबों को आने वाले कई दशकों तक समाज का सेवा अग्रणी रूप से करना है ।जिससे संस्थान -समूह उच्च कोटि का समाज में उदाहरण प्रस्तुत कर सके। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि समूह शाखा श्री बंशीधर नगर के द्वारा समय-समय पर असहाय लोगों को सहायता दवाई कैंप स्वास्थ्य कैंप छुआछूत सामाजिक कुरीतियों नशाखोरी के प्रति जन जागरण अभियान चलाना ।स्वास्थ्य एवम सफाई के अंतर्गत मंदिरों -मस्जिदों गिरजाघर और विद्यालयों में झाड़ू एवं सफाई में उपयोग होने वाले सामग्री का समय-समय पर वितरण करना,स्वास्थ कैम्प लगा कर असाध्य रोगों से ग्रसित लोगो को मुप्त में दवा वितरण करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। मौके पर समूह के सदस्यों ने अपने खान-पान में सुधार करने का भी बात कही उन्होंने कहा कि बाबा ग्रुपद संभव राम जी का स्पष्ट निर्देश है कि खान-पान में शुद्धता बढ़ाया जाए। जितनी सामग्री शुद्ध मिले उसे ही प्राप्त किया जाए ।उसी के अंतर्गत हमें कोल्हू युक्त तेल को उपयोग करना चाहिए मिलावटी तेलों से मिलावटी खाद्य पदार्थों से आज बचने की आवश्यकता है। मौके पर शाखा के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ,व्यवस्थापक संजीव कुमार सिन्हा, मंत्री आनंद कुमार जायसवाल , अरुण कुमार जायसवाल,राजेश कुमार जायसवाल,राजेंद्र यादव, सुशील कुमार सिन्हा,नागेंद्र कुमार, अनूप कुमार सिन्हा, प्रशांत सहाय, अमरेंद्र दास,नवीन कांत सिन्हा,शिव शंकर प्रसाद, छोटू कुमार रंजन, छोटू जायसवाल, लूलू सिंह,संतोष प्रताप देव,मनोज प्रताप देव, नरेंद्र श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, नवनीत कुमार सिंहा, सोमनाथ प्रसाद,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


