कार्यकर्ता संघटन की रीढ़ कार्यकर्ताओ एवं मोदी जी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा एवं विधान सभा का चुनाव जीतने में कामयाब होगा पार्टी,:::-केशरी
प्रशांत सहाय।
श्री बंशीधर नगर: स्थानीय चेचरिया स्थित भाजपा आवासीय कार्यालय पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा मथुरा राम के अध्यक्षता में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के संकल्प यात्रा की समीक्षा की गई ।बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी उपस्थित हुए उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने अपने अथक परिश्रम के बल पर सफल बनाया है। उन्होंने कहा कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा जिसके लिए मैं इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में बाबूलाल मरांडी जी के कार्यक्रम सफल हुआ हजारों की संख्या में बाबूलाल मरांडी को सुनने के लिए लोग आए जिससे बाबूलाल की लोकप्रियता जाहिर होती है ।
उन्होंने कहा बाबूलाल मरांडी के कार्य कुशलता के बल पर भाजपा झारखंड में अगली सरकार बनायेगी।ओर झारखंड में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। साथ ही आगामी लोक सभा मे भाजपा 14 की 14 सीट झारखंड की जितने में कामयाबी पाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के पास मजबूत नेता एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओ की गठजोड़ है।देश मोदी जी के नेतृत्व में चहुमुखी विकाश कर रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओ को आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा और मोदी जी को मजबूत करने की बात कही।श्री केशरी ने कहा कि किसी भी संघटन की रीढ़ कार्यकर्ता होते है भाजपा अपने एक एक कार्यकर्ता को सम्मान देना जानती है।उन्होंने कहा कि भाजपा के एक एक कार्यकर्ता मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही जनउपयोगी कार्यक्रमो को लोगो के बीच मे जा कर बतलाये।
उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विधानसभा के कोने-कोने से लोगों ने आया और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को एवं जनता को धन्यवाद दिया है। श्री केसरी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते के साथ-साथ झारखंड के लोकप्रिय नेता है उनकी बात को सुनना पूरी जनता चाहती है उन्होंने कहा कि हम बाबूलाल के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव जीत कर राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे और झारखंड में अगला भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा ।
मौके पर मथुरा राम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प यात्रा के सफलता पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है यह किसी एक व्यक्ति का प्रयास से नहीं हुआ है कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को दिखलाते हुए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प यात्रा को सफल बनाया ।
मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को रामचंद्र केसरी ने गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम को शिवधारी राम,कन्हैया चौबे ,ने संबोधित किया। मौके पर अश्वनी कुमार, दिनेश शर्मा ,नंदकिशोर यादव, नंदकिशोर चंद्रवंशी, सलीम अंसारी, धीरज जायसवाल, नंदकिशोर यादव, वर्सेस टोप्पो ,मुन्ना, रामेश्वरम, अनिल गुप्ता, बसंत जायसवाल,सोबरती अंसारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

