
बंशीधर नगर: (प्रशांत सहाय) :भारतीय जनता पार्टी श्री वंशीधर नगर ग्रामीण मंडल के द्वारा पिपरडीह शक्ति केंद्र के बुथ न० 215 पर बुथ सशक्तिकरण एवं विजय अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत बूथ, का संकल्प लेकर हम लोगों को हर एक बूथ पर मेहनत करने की जरूरत है ।बूथ जीते चुनाव जीते का नारा लगाते हुए शारदा महेश प्रताप देव ने कहा कि पार्टी का सबसे सशक्त और मजबूत कार्यकर्ता बूथ कमेटी होता है। जिसके बल पर पार्टी राज्यों एवं केंद्र सहित अन्य सरकार बनाने में सफलता प्राप्त करती है। श्री देव ने कहा कि सभी बूथ कमेटी के सदस्यों को अपनी जवाब देही का पूर्ण रूप से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बनता है ऐसी व्यवस्था किसी अन्य पार्टी में नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रचंड सफलता हेतु पार्टीके एक एक कार्यकर्ता को आम लोग के बीच में प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा किए गए जन उपयोगी कार्यक्रमों को लेकर जाने की आवश्यकता है, घर-घर उसे बताने की आवश्यकता है। ,आज भारत चौमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है सभी को आवास की व्यवस्था ,पानी स्वास्थ्य की उच्चतम व्यवस्था है। रेलवे में बहुत ही व्यापक पैमाने पर कार्य हुए हैं। सड़क बिजली के क्षेत्र में मोदी जी ने बहुत अच्छा काम किया है। किसानों के लिए युवाओं के लिए मोदी जी ने कई कार्यक्रम चलाया है। महिलाओं को सौगात देते हुए मोदी जी ने 33% आरक्षण दे कर विधानसभा एवं लोकसभा में उनकी भागीदारी को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी भारत के हुनरमंद युवाओं के लिए विश्वकर्मा योजना लाकर उनका सम्मान से जीने का हक देने का काम किया है । उन्होंने कहा कि भारत आज चौमुखी विकास कर रहा है हमें अपने देश के प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बताकर अपना कर्तव्य को भी निभाना है ।मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडे ने कहा कि आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है जिसके कारण हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनयुपयोगी राष्ट्र हितकर कार्य हैं ।उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी को बैठाने का संकल्प भाजपा के एक एक कार्यकर्ता ने लिया था ।उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी जितना सशक्त होगा पार्टी की जीत उतना ही बड़ा होगा। उन्होंने बूथ कमेटी के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे पार्टी के द्वारा चलाई जा रही जन उपयोगी कार्यों को लोगो को बताए साथ ही समाज सेवा में बढ़कर कार्य करते रहे।
उक्त अवसर पर
वरिष्ठ नेता श्री रामशक्ल दूबे ,प्रभू दयाल प्रसाद विनोद पासवान, अन्य लोग सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
