भवनाथपुर : (प्रशांत सहाय) क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही के टाउनशिप स्थित आवास पर मंगलवार को बैठक आयोजित कर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन कियारी (बोकारो) के विधायक अमर कुमार बाउरी को भाजपा केन्द्रीय व राज्य नेतृत्व द्वारा विधान मंडल नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां व्यक्त किया तथा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दिया गया।
मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के दलितों को सम्मान करती है। कहा कि अमर कुमार बाउरी जैसा दलित के बेटा को झारखंड विधानसभा के विधान मण्डल के नेता चयन किया है, जो दलित समाज के लिए गौरव की बात है।
दलित समाज का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। कहा कि आज इण्डिया गठबंधन हेमन्त सरकार में एक भी दलित समाज का मंत्री नहीं हैं, जो निंदनीय है वैसे लोगों को दलित समाज का वोट लेने और बात करने का अधिकार नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव में इनको परिणाम भुगतना होगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, जिला मंत्री बबलु पटवा, भगत दयानंद यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री उपेंद्र दास, मनोज पहाड़िया, अनिल कुमार चौबे, संजय कुमार यादव, राजा सिंह, विभूती भूषण चौबे, सुनिल सिंह, धनंजय कुमार, मंगल यादव, बलजीत सोनी, अशोक सेठ सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
