Home » अंतर्राष्ट्रीय » श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के अंतगर्त मानव मात्र की सेवा हेतु चरणबद्ध तरीके से कम्बल वितरण कार्यक्रम का आरम्भ बृद्धा आश्रम में कम्बल वितरण कर किया गया।

श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के अंतगर्त मानव मात्र की सेवा हेतु चरणबद्ध तरीके से कम्बल वितरण कार्यक्रम का आरम्भ बृद्धा आश्रम में कम्बल वितरण कर किया गया।

बंशीधर नगर :- श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर ऊंटरी के सदस्यों के द्वारा स्थानीय वृद्ध आश्रम श्री बंशीधर नगर में जाकर वहां सभी मौजूद बृद्धजनों के बीच कंबल वितरण किया गया ।मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष हेमन्त प्रताप देव ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह समय-समय पर मानव- मात्र की रक्षा हेतु जन उपयोगी कार्यक्रम चलाते आई है,जिसके अंतगर्त कंबल वितरण, अन्य खाद्य पदार्थ, मेडिकल कैंप,स्वक्षता हेतु मंदिर,मस्जिद ,गिरजाघर,विद्यालय में छाड़ू वितरण, पेयजल श्रोतो की सफाई,सामाजिक कुरीतियां नशाखोरी,छुआछूट,जातिप्रथा, दहेज प्रथा, के खिलाफ जागरूकता अभियान सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते आई है ।उन्होंने बताया कि कंबल वितरण कार्यक्रम इस वर्ष चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक गांव में एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर जाकर बृद्ध जनों, असहायों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा जिसकी शुरुआत आज वृद्ध आश्रम से की गई है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो असहाय है जिसको कंबल की आवश्यकता है उसके लिए समाज के सचेतक श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों को बताएं उनके घर जाकर उन्हें कंबल वितरण किया जाएगा ।श्री देव ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनों ,बृद्ध जनों ,मानव मात्र की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समूह हमेशा से समाज में व्याप्त कुरीतियां छुआछूत, भेदभाव, नशाखोरी, दहेज प्रथा जैसी अन्य कुरीतियों को मिटाने का आह्वान करते हुए लोगो मे राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करता है, जिसके लिए समय-समय पर युवाओं के बीच में जाकर इस संबंध में
जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है। मौके पर शाखा के मंत्री आनंद जायसवाल, व्यवस्थापक संजीव कुमार सिंहा,राजेंद्र यादव, प्रोफेसर प्रशांत सहाय, नवनीत कुमार सिन्हा, नागेंद्र प्रसाद ,छोटू कुमार रंजन वार्ड पार्षद ,शिक्षक संजीव कुमार,छोटू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।

श्री बंशीधर नगर:अधौरा स्थित टीडीएम कॉलेज ग्राउंड में चल रहे बंशीधर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दुद्धी उत्तर प्रदेश