कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर 100 कंबल बाटे।
बंशीधर नगर:- संवाददाता (प्रशांत सहाय):- कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर उंटारी 20 सूत्री अध्यक्ष सह गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष शैलेश चौबे के द्वारा कई गांव में घूम-घूम करके गरीब असहाय वृद्धा विधवा विकलांग के बीच 100 कंबल का वितरण किया गया।कंबल वितरण में उन्होंने कहा की गरीब और असहाय की मदद करना कांग्रेस पार्टी की परंपरा रही है ये हमारी सभ्यता और संस्कृति भी है ।और ऐसे पुनीत कार्य करने के लिए कांग्रेस पार्टी को दैविक कृपा भी है इस तरह के कार्यों के कार्य करने के लिए प्रेरणा हमें कांग्रेस पार्टी से ही मिलती है क्योंकि जब से कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई है। उन्हों ने कहा कि देश की आजादी से लेकर के और आज देश का विकाश का कार्य कांग्रेस के द्वारा जो किया गया है वह देश की जनता अच्छी तरह से जानती है। इस ढंग से पुनीत कार्य करने से लोग तो लाभान्वित होते ही हैं और अपना मन भी धन्य हो जाता है।उन्होंने कहा कि ऐसे नेक कार्य आगे भी करते रहेंगे।जिससे कि समाज के सभी वर्गों का उत्थान हो सके।मोके पर ओम प्रकाश चौबे ,दिलु चौबे उपस्थित थे।

