Home » अंतर्राष्ट्रीय » रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मनाया बाबूलाल मरांडी की 66 वी जन्मदिन।

रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मनाया बाबूलाल मरांडी की 66 वी जन्मदिन।

विकलांगो ,गरीब, असहाय, बृद्ध के बीच बाटी कंबल, मिठाई एवं फल।

श्री बंशीधर नगर: संवाददाता ( प्रशांत सहाय):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के द्वारा नगर ऊंटरी के जंगीपुर ग्राम के कर्पूरी चौपाल पर झारखंड के पहले मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66वा जन्मदिन मनाया गया ।मौके पर भाजपा नेताओं ने केक काटा एवं गरीब ,असहाय, विकलांगों के बीच कंबल , मिठाई फल, वितरण किया। उक्त अवसर पर रामचंद्र केसरी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी जनमानस के नेता है उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्य काल में झारखंड के विकास के लिए भगीरथ प्रयास किया है उन्हीं का देन है झारखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में ग्राम शिक्षा समिति का गठन सर्व शिक्षा अभियान के तहत कराया और हजारों की संख्या में पारा शिक्षकों को बहाल किया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी का जीवन शैली बहुत ही साधारण है आम लोगों से मिलना और आम लोगों की समस्याओं को जी तोर मेहनत करके उससे निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहता है उनकी सोच झारखंड को अग्रणी राज्यो में खड़ा करने की रही है
बाबूलाल मरांडी ने आदिवासियों, दलितों , पिछड़ों,को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए कई योजना चलाई है वे सभी समाज को लेकर चलने सभी समाज की उन्नति हो ऐसा कार्यक्रम बनाते आए हैं वे झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बन कर झारखंड को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर उनके विचारों से मेल खाते हुए उनके बताए हुए मार्गों पर चलकर गरीब, असहायों, विकलांगों के बीच में सेवा भाव से आज बाबूलाल मरांडी जी का जन्मदिन मना रहा हूँ।श्री केशरी ने कहा। कि बाबूलाल मरांडी के 66 वे जन्मदिन पर गरीब,असहायों, विकलांगों, के बीच कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल एवं मिठाई , फल वितरण कर पूरे कार्यकर्ताओं का मन अहलादीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा में उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे झारखंड में दो तिहाई से ज्यादा सीट जीत कर प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में बाबूलाल मरांडी जी को बैठाएगी।
मौके पर कन्हैया चौबे ने कहा कि

बाबूलाल मरांडी जी को सादगी पसंद है। उनके दिशा निर्देश के अनुसार आम लोगों की सेवा करने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहिए। उसके निमित आज झारखंड के होनेवाले अगले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी का जन्म दिवस हम सभी इन बृद्ध,असहाय एवं वंचित,गरीब लोगों की सेवा कर मना रहे है।उन्होंने कहा कि यहाँ उपस्थित सभी माता पिता तुल्य बृद्ध जनों के आशीर्वाद की बदौलत बाबू लाल मरांडी झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे साथ ही आगामी लोकसभा में बाबूलाल जी के नेतृत्व में झारखंड की सभी 14 सीटों पर विजय हाशिल कर तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी एवं भाजपा हमेशा से झारखंड के विकास की बारे में सोचती हैं यहा के निवास करने वाले आदिवासियों दलितों गरीबो, वंचितों एवं आम नागरिकों में भगवान के रूप को देखते हैं।

मौके पर विजय केशरी,मथुरा पासवान ,उमेंद्र यादव,आनंद कमलापुरी, अश्वनी कुमार, नईम खलीफा ,सीताराम जायसवाल ,राजेंद्र चौबे , धीरज जायसवाल, उमाशंकर प्रसाद, बुचु प्रसाद,सलीम अंसारी,वार्ड सदस्य,अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।

श्री बंशीधर नगर:अधौरा स्थित टीडीएम कॉलेज ग्राउंड में चल रहे बंशीधर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दुद्धी उत्तर प्रदेश