Home » अंतर्राष्ट्रीय » आगामी लोकसभा एवं विधानसभा में भाजपा झारखंड में परचम लहराएगा कन्हैया चौबे।

आगामी लोकसभा एवं विधानसभा में भाजपा झारखंड में परचम लहराएगा कन्हैया चौबे।

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटो एवं विधानसभा चुनाव में दो तिहाई से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर केन्द्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री एवं झारखंड में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सरकार बनायेगी।

श्री बंशीधर नगर: संवाददाता (प्रशांत सहाय):-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे के नेतृत्व में नगर ऊंटरी के जंगीपुर ग्राम के कर्पूरी चौपाल पर झारखंड के पहले मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66वा जन्मदिन मनाया गया ।मौके पर भाजपा नेताओं ने केक काटा एवं गरीब ,असहाय, विकलांगों के बीच कंबल , मिठाई फल, वितरण किया। उक्त अवसर पर रामचंद्र केसरी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी जनमानस के नेता है उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्य काल में झारखंड के विकास के लिए भगीरथ प्रयास किया है उन्हीं का देन हैकि झारखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में ग्राम शिक्षा समिति का गठन सर्व शिक्षा अभियान के तहत कराया और हजारों की संख्या में पारा शिक्षकों को बहाल किया।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे ने कहा कि

बाबूलाल मरांडी जी को सादगी पसंद है। उनके दिशा निर्देश के अनुसार आम लोगों की सेवा करने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहिए। उसके निमित आज झारखंड के होनेवाले अगले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी का जन्म दिवस हम सभी इन बृद्ध,असहाय एवं वंचित,गरीब लोगों की सेवा कर मना रहे है।उन्होंने कहा कि यहाँ उपस्थित सभी माता पिता तुल्य बृद्ध जनों के आशीर्वाद की बदौलत बाबू लाल मरांडी झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे साथ ही आगामी लोकसभा में बाबूलाल जी के नेतृत्व में झारखंड की सभी 14 सीटों पर विजय हाशिल कर तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी एवं भाजपा हमेशा से झारखंड के विकास की बारे में सोचती हैं यहा के निवास करने वाले आदिवासियों दलितों गरीबो, वंचितों एवं आम नागरिकों में भगवान के रूप को देखते हैं। उन्होंने कहा कि आज यहाँ मौजूद सभी बृद्ध जनों का सेवा कर मन बहुत आह्लादित हो रहा है।मुझे जब भी मौका मिलता है मै इनका सेवा करने के लिये हमेशा ततपर रहता हूं।

मौके पर विजय केशरी,मथुरा पासवान ,उमेंद्र यादव,आनंद कमलापुरी, अश्वनी कुमार, नईम खलीफा ,सीताराम जायसवाल ,राजेंद्र चौबे , धीरज जायसवाल, उमाशंकर प्रसाद, बुचु प्रसाद,सलीम अंसारी,वार्ड सदस्य,अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।

श्री बंशीधर नगर:अधौरा स्थित टीडीएम कॉलेज ग्राउंड में चल रहे बंशीधर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दुद्धी उत्तर प्रदेश