ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर का  मैट्रिक का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट। आशुतोष चौबे ने 96.8  अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित संस्कार के साथ तनाव मुक्त शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का लक्ष्य।  डॉक्टर अभिमन्यु कुमार सिंह विश्व संवाद केंद्र ने देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।
Home » अंतर्राष्ट्रीय » जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह पूरे झारखंड में मनाया जाएगा — रामचंद्र केसरी

जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह पूरे झारखंड में मनाया जाएगा — रामचंद्र केसरी

श्री बंशीधर नगर: (प्रशांत सहाय):- डॉ राम मनोहर लोहिया कर्पूरी विचार केंद्र झारखंड रांची द्वारा झारखंड राज्य के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा स्थल पर जन्म शताब्दी वर्ष मनाएगा। उक्त बातें भाजपा नेता पूर्व मंत्री सह डॉ राम मनोहर लोहिया कर्पूरी विचार केंद्र के अध्यक्ष रामचंद्र केसरी ने अपने आवास पर आजाद सिपाही से बात करते हुए कहा।उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को झारखंड के विभिन्न स्थानों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया गया है जिसके अंतर्गत गढ़वा जिले के खरौंधी प्रतिमा स्थल पर दिन के 12:00 बजे
जहाँ मथुरा पासवान विशिष्ठ अतिथि ,कृष्णा विश्वकर्मा,मुख्य अतिथि, जबकि उद्धघाटन कर्ता सीताराम जायसवाल होंगे।

जबकि भवनाथपुर प्रतिमा स्थल पर 11:00 बजे दिन में जहाँ मुख्य अतिथि विजय कुमार केशरी,उद्धघाटन कर्ता सुराज गुप्ता वहीं धुरकी में प्रतिमा स्थल पर 1:00 बजे दिन में रांची कर्पूरी चौक हिनू प्रतिमा स्थल पर 12:00 बजे दिन जहाँ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालचंद महतो होंगे तथा प्रतिमा स्थल दुमका में 12:00 बजे दिन से कार्यक्रम आयोजित की गई है । उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि गण को निमंत्रण दे दिया गया है उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक ,राजनीतिज्ञ , बिहार राज्य के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ जनमानस के नेता थे ।उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें जननायक कहा जाता था उनका जन्म बिहार के समस्तीपुर के गांव में हुआ था जहां से उन्होंने निकालकर पूरे भारत में जनमानस की आवाज बनने का काम किया । श्री केशरी ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर जी जननायक कहलाते थे सरल और सरस हृदय के राजनेता के रूप में उनकी पहचान थी।उन्होंने कहा कि आज हम सब को उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चलकर राजनीति में लोगों का सेवा करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आज की राजनीति कर्पूरी ठाकुर के विचारों से भटकी हुई राजनीति है आज की राजनीति में जनमानस की सेवा प्राथमिकता नहीं है गरीबों को आवाज बनने वाले बहुत कम नेता आज हैं। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का राजनीतिक जीवन में पिछड़ा वर्ग का ध्रुवीकरण ,हिंदी का प्रचार प्रसार, समाजवादी विचारधारा, कृषि का सही लाभ किसानों तक पहुंचाना। प्रमुखता से शामिल था ।मोके पर सोबरती खान,सलीम अंसारी,मनोज गुप्ता,सोनू कुमार,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन।

गुमला: विकास भारती बिशुनपुर के केंद्रीय मुख्यालय बिशुनपुर, गुमला में झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्रीमान संतोष गंगवार जी का