
श्री बंशीधर नगर : कार्यकर्ताओं का मान सम्मान को अपने मान सम्मान से ऊपर रखता हूं,बूथ पर लड़ने वाला कार्यकर्ता चुनाव जीतता है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उक्त बातें भवनाथपुर के विधायक सह भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने श्री बंशीधर में आयोजित विजय संकल्प एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार को बनने में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं कड़ी मेहनत का फल है ।उन्होंने कहा कि 46_ 47 डिग्री गर्मी में भी भाजपा के कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत कर पलामू से बीडी राम जी को तीसरी बार जीता कर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री विश्व के सर्वमान्यता नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पुरी निष्ठा के साथ चुनाव में मेहनत किया परिणाम स्वरूप बीडी राम जी भाजपा का कमल लेकर आज लोकसभा में भाजपा और नरेंद्र मोदी जी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा की जनता का विश्वास और उनके कड़ी मेहनत के बल पर हम लोगों ने विरोधियों के लाख साजिश षड्यंत्र , के बावजूद भी पिछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा इस बार वोट भवनाथपुर विधानसभा में प्राप्त करने में सफलता हासिल किया जिसके लिए यहां के जनता को और भाजपा के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठावान एवम कर्मठ है और उनके मेहनत के बल पर हम सब आज तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीतने में सफलता हासिल किया है। और आने वाला विधानसभा में हम इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर भवनाथपुर विधानसभा सहित पूरे झारखंड में भाजपा का परचम लहराएंगे और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विधानसभा में सरकार बनेगी। भानु प्रताप शाही ने कहा कि मोदी जी की सरकार गरीब उन्मूलन का कार्य कर रही है उन्होंने 40 करोड़ को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का संकल्प लिया है जिसके लिए केंद्र सरकार तीन गुना मेहनत और ताकत के साथ गरीबी उन्मूलन का काम कर रही है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर रहता है आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केंद्र की एक-एक रुपया आम लोगों के खाते में जा रहा है जिसके फलस्वरूप आज देश में आम लोगों का विकास हो रहा है ।उन्होंने हेमंत सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हेमंत सरकार झारखंड की जनता से उनका बालू भी छीन लिया भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार से लोग त्राहि त्राहि कर रही है। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जैसे ही भाजपा की सरकार दो-तीन महीने में आएगी सभी भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा किसी को छोड़ नहीं जाएगा ।भानु प्रताप शाही ने उपस्थित लोगों को के बीच में बतलाया कि जिस दिन झारखंड में सरकार भाजपा की आएगी सोन पाइप लाइन का काम को पूरा किया जाएगा साथी हीभवनाथपुर ,गढ़वा जिला में कॉरिडोर का भी निर्माण भाजपा सरकार बनने के बाद तुरंत किया जाएगा। भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सोरेन के सरकार में आम लोग त्रस्त है प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा लूट का खेल खेला जा रहा है बालू जो बीजेपी की सरकार में ₹500 मिलता था वह आज पांच हजार में मिल रहा है।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भवनाथपुर में फिर से कमल खिलाने एवं झारखंड में भाजपा को बहुमत दिलाने का लोगों से आह्वान किया और कार्यकर्ताओं को इसके लिए लग जाने का अपील किया।

