Home » अंतर्राष्ट्रीय » नगर ऊंटारी में कोर्ट खुलने से सबको सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय संभव हुआ। पीडीजे

नगर ऊंटारी में कोर्ट खुलने से सबको सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय संभव हुआ। पीडीजे

अनुमंडल न्यायालय नगर ऊंटारी का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मना।

श्री बंशीधर नगर 🙁 प्रशांत सहाय)गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ नगर ऊंटारी इकाई ने अनुमंडल न्यायालय नगर ऊंटारी का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। संघ की ओर से न्यायालय स्थापना के दो वर्ष पूरे होने पर बुधवार की शाम यहां अनिकेत पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शामिल होने पहुंचे सम्मानित अतिथियों का आतिशबाजी की तड़तड़ाहट से स्वागत किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह एवं न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं केक काटकर किया। तत्पश्चात अधिवक्ता संघ की ओर से पीडीजे, न्यायिक पदाधिकारियों व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बीच में प्रोजेक्टर के माध्यम से दो वर्ष पूर्व अनुमंडलीय न्यायालय के उद्घाटन की झलकियां प्रदर्शित की गयी। उस मौके पर पीडीजे राजेश शरण सिंह ने कहा कि नगर ऊंटारी में अनुमंडलीय न्यायालय की स्थापना नगर ऊंटारी के राजनेताओं व समाज के प्रबुद्ध लोगों के लंबे आंदोलन का परिणाम है। नगर ऊंटारी में न्यायालय की आवश्यकता थी। लोगों को मुकदमा लड़ने के लिये गढ़वा जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिससे लोगों को आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान होता था। किंतु सभी के सहयोग से ही आज लोगों को सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय संभव हुआ है। आज न्यायिक अधिकारी लोगों की फरियाद सुनने के लिये 24 घंटे तैयार हैं। कोर्ट खुलने के बाद दो वर्षों में अनुमंडल न्यायालय में विभिन्न मामलों से संबंधित 3216 केस दर्ज किये गये। जिसमें त्वरित गति से 2297 केस का निष्पादन किया गया। 19 जुलाई से अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में अनुमंडल विधिक सेवा समिति का शुभारंभ किया गया है। आज आप इंटरनेट पर अपने मुकदमे को देख सकते हैं। लोगों को मोबाईल एवं मेल पर मैसेज भी भेजा जा रहा है। मिडिएशन का भी काम हो रहा है। एक माह में तेजी से कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर ऊंटारी न्यायालय भी पूरी तरह वातानुकूलित हो जायेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की मदद के लिये गांव गांव में जाकर सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। पीडीजे ने चुटकी लेते हुये कहा कि जज किसी से नाराज नहीं होते, वे नाराज होते हैं अनुशासनहीनता से। उन्होंने कहा कि कोर्ट में वही लोग आते हैं जिसका आंसू पोछने वाला कोई नहीं है। कोर्ट में आने वाले लोग मेरे लिये भगवान हैं। हम उन्हें हर हाल में न्याय देंगे। उन्होंने स्थापना दिवस समारोह आयोजित करने के लिये गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से न्यायिक पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ता है। कुटुंब न्यायालय के रामबचन सिंह ने कहा कि जब तक स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ दिमाग नहीं होगा तब तक सफल न्यायिक कार्य की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने नये अधिवक्ताओं से कहा कि वे लाईब्रेरी का इस्तेमाल करें ताकि आप आगे बढ़ सकें। अधिवक्ता दबे कुचले लोगों की आवाज बनते हैं। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का निपटारा करना न्यायिक पदाधिकारियों के लिये चैलेंज है। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण बनने का ही परिणाम है कि लोगों को त्वरित न्याय का मार्ग सुलभ हुआ है। नगर ऊंटारी अनुमंडलीय न्यायालय के एडीजे प्रथम मनोज त्रिपाठी ने कहा कि लोगों को त्वरित न्याय देने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से अनुमंडल न्यायालय की स्थापना की गई है उसे पूरा करने का प्रयास करते रहेंगे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुल्लू राजा ने कहा कि नगर ऊंटारी में अनुमंडल न्यायालय की स्थापना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह के अथक प्रयास एवं हाईकोर्ट के जस्टिस रत्नाकर भेंगरा के आशीर्वाद से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पीडीजे श्री सिंह के सफल निर्देशन में सीमित संसाधन के बावजूद नगर ऊंटारी कोर्ट ने लोगों को सस्ता सुलभ और त्वरित न्याय देने में कामयाबी हासिल की है। उस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र चौबे ने भी विचार व्यक्त किये। समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश धर त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता देवदत्त चौबे ने किया।

जो थे उपस्थित

समारोह में शामिल न्यायिक पदाधिकारियों में न्यायिक डीजे फर्स्ट गढ़वा संतोष आनन्द, डीजे थर्ड गढ़वा शिवनाथ त्रिपाठी, डीजे फिफ्थ गढ़वा अजीत कुमार, डीजे फर्स्ट नगर ऊंटारी मनोज कुमार त्रिपाठी, सीजेएम गढ़वा कुमार बिपुल, एसीजेएम गढ़वा संगीता कुमारी, एसीजेएम नगर ऊंटारी अरविंद कच्छप, डीएलएसए सचिव रवि चौधरी, एसडीजेएम गढ़वा मोनिका प्रसाद, मुंसफ गढ़वा अभिनव कुमार त्रिपाठी, मुंसफ नगर ऊंटारी साकिया कौशर, रजिस्ट्रार गढ़वा महेन्द्र पंडित, रजिस्ट्रार नगर ऊंटारी शैलेन्द्र कुमार नापित, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, जितेंद्र सिन्हा पप्पू,एसएन विश्वकर्मा, मो गरीबुल्लाह, अनुज मिश्रा, सौरभ धर दूबे, गिरीश कृष्ण सिन्हा, प्रमोद कुमार, ज्ञान प्रकाश केसरी, अरुण पटवा, ,रंजन छोटू, विद्याभास्कर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

इन्हें किया गया सम्मानित

अधिवक्ता संघ की ओर से पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र चौबे, समाजसेवी दीपक प्रताप देव, ताहिर अंसारी, रामप्रसाद, रवि प्रकाश, रामानंद पांडेय, डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, बैजनाथ तिवारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर, अधिवक्ता ललित पांडेय, देवदत्त चौबे को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।

श्री बंशीधर नगर:अधौरा स्थित टीडीएम कॉलेज ग्राउंड में चल रहे बंशीधर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दुद्धी उत्तर प्रदेश