Home » अंतर्राष्ट्रीय » भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज में बिखराव करना है। राजेश ठाकुर

भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज में बिखराव करना है। राजेश ठाकुर

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में शनिवार को श्री बंशीधर नगर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर संगठन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अभियान के दौर में उनके साथ मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस सिन्हा, झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान भी शामिल थे। इस क्रम में उन्होंने नगर ऊंटारी प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिला के वरीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, दिलू चौबे,सगमा प्रखंड अध्यक्ष देवचंद यादव, धुरकी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, रमना प्रखंड अध्यक्ष मंसूर अंसारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धुरकी निवासी ओवैदुल्लाह हक अंसारी, डंडई प्रखंड अध्यक्ष क्याम अंसारी सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के संदर्भ में चर्चा कर उनके विचारों एवं क्षेत्र में जनता के साथ हो रही समस्याओं से अवगत हुए।

भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज में बिखराव पैदा करना है : राजेश ठाकुर

कार्यक्रम के दौरान श्री बंशीधर नगर में स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड में वातावरण में आग फैलने के लिए बेचैन है। आपसी एकता और मजबूती से ही भाजपा द्वारा सूबे में फैलाएं जा रही नकारात्मक अभियान का मुकाबला किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा तनाव फैलने की तैयारी में है, लेकिन हमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहना है। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश लोगों के बीच नहीं किया तो जनता उनके फैलाई जा रहे झूठे जाल में फंस जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के समय को बर्बाद किया और संसदीय परंपरा को तार-तार किया विधानसभा का सत्र भाजपा के कारण हंगामा में गुजर गया। सदन में आम लोगों की समस्याओं का समाधान होना था परंतु सत्र बर्बाद चला गया। समाज में बिखराव पैदा करना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है।

प्रदेश अध्यक्ष ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही पर कहा कि श्री शाही सड़क पर जनता के मुद्दों पर सोने का काम नहीं करते हैं और विधानसभा में सोकर सस्ती लोकप्रियता पाने का नाटक करते हैं। ऐसे में उनके नाटकीय खेल को जनता जान चुकी है। उनके नाटक करने से कोई फायदा होने वाला नहीं है। झुठमुठ कर सदन में हंगामा कर समय को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा की एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम में अपनों से मुलाकात कर उनकी बातों को सुनना है और वस्तु स्थिति से अवगत होना है। कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत है। कार्यकर्ता चुनाव के लिए मजबूती के साथ तैयार हैं। नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने में मुस्तादी से लगे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ राज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।

मौके पर जिलाध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी, वरीय उपाध्यक्ष शैलेश चौबे, जिला महासचिव ओम प्रकाश चौक, राजेश रजक, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अजीत तिवारी, मीडिया प्रभारी मुशाहिद हसन आदि मौजूद थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।

श्री बंशीधर नगर:अधौरा स्थित टीडीएम कॉलेज ग्राउंड में चल रहे बंशीधर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दुद्धी उत्तर प्रदेश