Home » अंतर्राष्ट्रीय » भानु प्रताप शाही के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा।

भानु प्रताप शाही के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा।

बंशीधर नगर :- (प्रशांत सहाय)भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा जंगीपुर ग्राम से मुख्य मार्ग होते हुए गोसाईबाग मैदान तक गया। तिरंगा यात्रा का अगुवाई स्थानीय विधायक भानू प्रताप शाही ने किया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।
इस दौरान विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि हमारा तिरंगा देश का आन बान और शान है। उन्होंने कहा की देश को आजाद कराने में हमारे पूर्वजों ने बलिदानी दिया है। उन्होंने कहा की आज खुशी का दिन है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने से पहले देश का प्रतीक तिरंगा झंडा अपने अपने घरों, वाहनों पर नहीं लगा सकते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इसका छूट दिया जिससे हम सभी अपने देश का प्रतीक तिरंगा झंडा घरों और वाहनों में लगा रहे है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र में निकाला जा रहा है। मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी, भाजपा के जिला महामंत्री बिकास सवदेशी, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, अनिल चौबे, दयाशंकर सोनी, लक्छमण राम, राकेश चौबे, मंडल अध्यक्ष कनिष्ठ कुमार, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बिकास पांडे, विवेकानंद पांडे, जितेंद्र कुमार, बलजीत सोनी, अविनाश कुमार, अनिल पासवान, शिव शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines