ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर का  मैट्रिक का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट। आशुतोष चौबे ने 96.8  अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित संस्कार के साथ तनाव मुक्त शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का लक्ष्य।  डॉक्टर अभिमन्यु कुमार सिंह विश्व संवाद केंद्र ने देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।
Home » अंतर्राष्ट्रीय » सांसद के प्रयास से पलामू में बनेगी 44 करोड़ 1 लाख 62 हजार रुपए की लागत से 50.65 किलोमीटर सड़के।

सांसद के प्रयास से पलामू में बनेगी 44 करोड़ 1 लाख 62 हजार रुपए की लागत से 50.65 किलोमीटर सड़के।

श्री बंशीधर नगर: (:प्रशान्त सहाय)पलामू संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महान अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत लगभग 50.65 कि0मी0 कुल लागत 4401.62 (चौवालीस करोड़ एक लाख बासठ हजार रूपए) की राशि से गढ़वा जिला की आदिम जनजाति के गांवों मे बेहतर सड़क कनेक्टिविटी हेतु विभिन्न प्रखण्डों में 12 सड़कों के निर्माण कार्य की स्वीकृति ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रदान की गयी है। जानकारी देते हुए सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने बताया कि सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,एवम ग्रामीण विकास, कृषि एवं कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद तथा अभार व्यक्त किया है। उक्त सड़कों के निर्माण से आदिम जनजाति बाहुल्य गांवों में रहने वाले लोगों की आवागमन की सुविधा सुगम होगी। उक्त 12 सड़कों की निविदा जल्द प्रकाशित होने वाली है। उक्त सड़कें निम्नलिखित हैः-

  1. भण्डरिया L021 बाथन टोली से कोचली (बारकोल कलां) तक। 3.4 कि0मी0. लागत- 275.68
  2. भण्डरिया L022 खिरन मोड़ से हरता तक। 6.3 कि0मी0. लागत-517.22
  3. भण्डरिया L021 मदगढ़ी रोड़ से टोटकी तक। 4.3 कि0मी0. लागत-369.92
  4. चिनियां L021 PMGSY रोड उदय मोड़ से परशु खाड़ रोड़ तक! 2 कि0मी0. लागत-177.58
  5. चिनियां L021 चपला उर्फ चोफोलो मोड़ से दोगवा खाड़ तक। 2.5 कि0मी0. लागत-228.65
  6. चिनियां L021 रोतोही महुआ टोला से छेतेलिया रोड़ तक। 10.1 कि0मी0. लागत-875.78
  7. चिनियां L026 PMGSY रोड खुरी मोड़ से खुरी रोड़। 2.8 कि0मी0. लागत-242.26
  8. चिनियां L024 PMGSY रोड से पियाहीया गांव रोड तक। 4.75 कि0मी0. लागत-411.77
  9. डंडई L022 दनराई से कोरवा पियाहीया टोला (बेहरवा) तक। 3.5 कि0मी0. लागत-332.49
  10. धुरकी L021 बरका घाट से धुरकी मेन रोड़ (मरचाई) तक। 6.2 कि0मी0. लागत -538.43
  11. रमकंडा L021 कुशवर से सरकही मेन रोड़ तक। 1 कि0मी0. लागत-83.89
  12. रंका L022 PWD मेन रोड़ से अमहार तक। 3.8 कि0मी0. लागत-347.95।
0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन।

गुमला: विकास भारती बिशुनपुर के केंद्रीय मुख्यालय बिशुनपुर, गुमला में झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्रीमान संतोष गंगवार जी का