Home » अंतर्राष्ट्रीय » सुरेंद्र गुप्ता ,धीरज जायसवाल, मनोज ठाकुर , सहित सैकड़ो ने थामा भाजपा का दामन।

सुरेंद्र गुप्ता ,धीरज जायसवाल, मनोज ठाकुर , सहित सैकड़ो ने थामा भाजपा का दामन।

श्री बंशीधर नगर:- (भारत स्टार न्यूज़)
ओबीसी नेता सुरेंद्र गुप्ता सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा की इतनी बड़ी संख्या में लोग आज पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह बड़ी उपलब्धि है। बीजेपी कार्यकर्ता बेस पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ख्याल रखा जाता है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा की सुरेंद्र गुप्ता आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इनके शामिल होने से पार्टी क्षेत्र में और मजबूत होगी। विधायक ने ताहिर अंसारी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा की पर्दे के पीछे रहकर वे सुपर विधायक सपना देखना देख रहे हैं। वे फिर से व्यवसायियों से लेवी वसूलने की फिराक में हैं। लेकिन ऐसा नही होने दिया जाएगा। पार्टी में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख लोगों में धीरज जायसवाल, मनोज ठाकुर सहित कई लोगों का नाम शामिल है।
इस दौरान वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, लालमोहन यादव, मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, कुमार कनिष्क, बीजेपी ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद कमलापुरी, विजयालक्ष्मी, विभूति चौबे, संजीत तिवारी, अशोक सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines