
प्रशान्त सहाय।
भारत स्टार न्यूज़।
पंकज चौबे के नामांकन में उमरा जन सैलाब।
बंशीधर नगर : बसपा की ओर से पार्टी के प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे के समर्थन में शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन यहां गोसाईबाग के मैदान में नामांकन सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुये बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि बसपा विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ रही है। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव में बसपा दूसरे स्थान पर थी। यहां उपस्थित जनसमूह को देखकर कहा जा सकता है कि पार्टी उम्मीदवार पंकज कुमार चौबे की जीत निश्चित है।
उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र बसपा ही ऐसी पार्टी है जो गरीबों दलितों, किसान नौजवानों की हितैषी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झामुमो कांग्रेस सब एक ही थाली के चटे बट्टे हैं। बसपा ने देश के दलितों, पिछड़ों दबे कुचलों को अधिकार दिलाने का काम किया है। सामाजिक न्याय के नारे के साथ पार्टी पूरे प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
नामांकन सभा को संबोधित करते बसपा प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे ने कहा कि यहां की सरकार और यहां का विधायक भानू प्रताप शाही दोनों ने मिलकर खूब राज्य और क्षेत्र की जनता को लुटा है। उन्होंने कहा कि मैं अगर विधायक बनूंगा तो तीन महत्वपूर्ण कार्य है, जो करूंगा। यहां की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार। जो आज तक न सरकार उपलब्ध करा पाई और न ही विधायक। उन्होंने कहा कि दो राजा भवनाथपुर विधानसभा का हर समय प्रतिनिधित्व क्यों करें? उन्होंने कहा कि एक राजा के साथ गुंडा रहता है, जो पहले जनता को डराने और धमकाने का काम करता था।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आज से पहले बड़ी पार्टी थी और उसकी नीति सिद्धांत आज भी वही है। आज तक कोई भी ऐसी सरकार नहीं है जो ढंग से चली हो। सिर्फ बहन मायावती ही ऐसी थी जिसने सरकार ढंग से चलाई। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी सरकार चलाने में असमर्थ दिख रहे। इससे पूर्व पंकज कुमार चौबे ने भवनाथपुर मोड़ से गोसाईबाग के मैदान तक खुली गाड़ी में रोड शो किया। लोगों का अभिवादन करते हुये सहयोग की अपील की। रोड में शो में बड़ी संख्य में लोग शामिल थे।
कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश महासचिव मनीष सिंह, शंकर प्रिय राम, कृष्ण राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नथुनी राम, महिला नेत्री अंजू देवी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी कलाकार पुष्पा राणा ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का खुब मनोरंजन किया। उस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद राम, पृथ्वी तिवारी, डबल पांडेय, नीरज चौबे, पावस पांडेय, राजा राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
बसपा प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे ने किया रोड शो
बसपा प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे ने शुक्रवार को खुली कार पर सवार होकर रोड शो किया। रोड शो भवनाथपुर मोड़ से लेकर मेनरोड होते हुये गोसाईबाग तक किया। इस दौरान पंकज कुमार चौबे ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया तथा लोगों से आशीर्वाद मांगा। इसके पूर्व श्री चौबे ने भवनाथपुर मोड़ के निकट डॉ राममनोहर लोहिया की प्रतिमा, हेन्हों मोड़ के निकट स्थित पूर्व मंत्री स्व गिरिवर पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पंकज कुमार चौबे के साथ बड़ी संख्या में बसपा नेता मौजूद थे।
