ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर का  मैट्रिक का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट। आशुतोष चौबे ने 96.8  अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित संस्कार के साथ तनाव मुक्त शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का लक्ष्य।  डॉक्टर अभिमन्यु कुमार सिंह विश्व संवाद केंद्र ने देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।
Home » अंतर्राष्ट्रीय » नगर ऊंटारी के गोसाई बाग में हुई सत्या पासवान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्वेदन।

नगर ऊंटारी के गोसाई बाग में हुई सत्या पासवान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्वेदन।

भारत स्टार न्यूज

गढ़वा : नगर ऊंटारी थाने की पुलिस ने कुख्यात अपराधकर्मी सत्या पासवान हत्याकांड का उद्वेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से एक 7.65 बोर का देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की चार जिंदा गोली, एक पल्सर बाईक एवं दो मोबाईल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार लोगों में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी यासीन खान का पुत्र इकबाल खान एवं गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुवा गांव निवासी असगर अंसारी का पुत्र शोहदाग खान के नाम शामिल हैं। यह जानकारी एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।एसपी ने बताया कि गत तीन दिसंबर को नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के गोसाईबाग स्थित लाईन होटल के पास गढ़वा जिले के कुख्यात अपराधकर्मी सत्या पासवान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में कुख्यात अपराधकर्मी इकबाल खान एवं एक अन्य अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि इस कांड के अनुसंधान एवं गिरफ्तारी के लिये नगर ऊंटारी एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि इस घटना में इकबाल खान के अतिरिक्त दूसरा अपराधकर्मी विशुनपुर गांव निवासी तौसिम खान उर्फ तौसीफ द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह हत्या उक्त दोनों ने एक अन्य शोहदाब अंसारी के साथ मिलकर व्यवसाईयों में दहशत फैलाकर उनसे रंगदारी वसूलने के लिये की थी। इस हत्या के बाद नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में एक और हत्या करने की योजना थी। इसका रेकी शोहदाब खान कर रहा था। घटना में प्रयुक्त दोनों पिस्टल तौसीम खान लेकर भागने में सफल रहा।

छापामारी दल में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के अलावा नगर ऊंटारी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक, पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार आदि शामिल थे। प्रेसवार्ता में नगर ऊंटारी के एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह व थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक मौजूद थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन।

गुमला: विकास भारती बिशुनपुर के केंद्रीय मुख्यालय बिशुनपुर, गुमला में झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्रीमान संतोष गंगवार जी का