ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर का  मैट्रिक का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट। आशुतोष चौबे ने 96.8  अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित संस्कार के साथ तनाव मुक्त शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का लक्ष्य।  डॉक्टर अभिमन्यु कुमार सिंह विश्व संवाद केंद्र ने देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।
Home » अंतर्राष्ट्रीय » झामुमो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया।

झामुमो ने  दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया।

झामुमो  विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा की दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष, त्याग  का परिणाम है झारखंड अलग राज्य का निर्माण।

प्रशान्त सहाय।

बंशीधर नगर : झामुमो ने शनिवार को विधायक अनंत प्रताप देव के नगर गढ़ स्थित आवास पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक व झामुमो नेताओं ने केक काटकर शिबू सोरेन के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान झामुमो नेताओं ने जमकर नारेबाजी एवं एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन का जश्न मनाया।

उस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि आज दिशोम गुरु का 81 वां जन्मदिन है। बाबा बंशीधर से उनके दीर्घजीवन की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उनके संघर्षों के कारण ही आज झारखंड अलग राज्य बन पाया है। आदिवासी, दलित शोषितों के लिये जीवन भर आंदोलन करते रहे। उनके पुत्र हेमंत सोरेन उनके पदचिन्हों पर चलते हुये राज्य की सेवा कर रहे हैं।

जिसका परिणाम है कि दुबारा झारखंड के लोगों ने झामुमो को भारी समर्थन देकर दुबारा राज्य की बागडोर सौंपा है। हम सभी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हों पर चलने का शपथ लें। मौके पर झामुमो के अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमर राम, कामता प्रसाद, देवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, उपेंद्र बारी, गुलाब राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन।

गुमला: विकास भारती बिशुनपुर के केंद्रीय मुख्यालय बिशुनपुर, गुमला में झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्रीमान संतोष गंगवार जी का