ब्रेकिंग न्यूज़
उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर का  मैट्रिक का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट। आशुतोष चौबे ने 96.8  अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित संस्कार के साथ तनाव मुक्त शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का लक्ष्य।  डॉक्टर अभिमन्यु कुमार सिंह विश्व संवाद केंद्र ने देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया। एक राष्ट्र एक चुनाव समृद्ध देश के लिए आवश्यक : भानु प्रताप शाही।
Home » अंतर्राष्ट्रीय » महोत्सव पहले दिन दिखी अव्यवस्था हुरदंगियों के आगे प्रशासन की एक नहीं चली।

महोत्सव पहले दिन दिखी अव्यवस्था हुरदंगियों के आगे प्रशासन की एक नहीं चली।

टूटी सैकड़ो कुर्सियां प्रशासन ने भाजी लाठी।

बंशीधर नगर: बंशीधर महोत्सव के पहले दिन कलाकारों के प्रदर्शन के बीच  हुड़दंगियों का हुड़दंग भी साथ में प्रस्तुत हुआ जो प्रशासन की कमजोर व्यवस्था को उजागर किया ।बंशीधर महोत्सव जिसका उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं आकर किया उसकी विधि व्यवस्था पहले दिन के कार्यक्रम समापन तक बिखरती नजर आई। हुड़दंगियों ने खूब जमकर बवाल काटा और सैकड़ो कुर्सियों को तोड़ दिया। परिवार के साथ कार्यक्रम देखने आए लोगों ने काफी कठिनाइयों का सामना किया खासकर महिलाएं भीड़ से किसी प्रकार से निकलती नजर आई। ऐसी अव्यवस्था बड़ी घटना को भी आमंत्रित कर रहा था। वही प्रशासन के कई पदाधिकारी बेखौफ होकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाते झूमते गाते मस्ती के मूड में नजर आए। आगे प्रशासन के कई पदाधिकारी झूम रहे थे जबकि दर्शक दीर्घा में हुरदंगियों ने कुर्सी को  तोड़ रहे थे।प्रशासन बेखबर और हुरदंगाई करने वाले बेखौफ थे। महोत्सव में अव्यवस्था का यह आलम था की जो लोग बड़ी आशा के साथ बंशीधर महोत्सव को पूरे परिवार के साथ देखने आए थे उन्हें काफी निराशा हुई लोगों ने ऐसी व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त किया ।बंशीधर महोत्सव कार्यक्रम महोत्सव की जगह पर आर्केस्ट्रा के रूप में बदल गया। कलाकारों एवं व्यवस्था चयन में हुई कमियों से लोगों में नाराजगी था और प्रशासन के प्रति काफी लोग नाराज दिखे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया।

बंशीधर नगर: गढ़वा जिला के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीबंशीधर मंदिर एवं