ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर का  मैट्रिक का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट। आशुतोष चौबे ने 96.8  अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित संस्कार के साथ तनाव मुक्त शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का लक्ष्य।  डॉक्टर अभिमन्यु कुमार सिंह विश्व संवाद केंद्र ने देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।
Home » अंतर्राष्ट्रीय » हेमंत सोरेन सरकार किसान ,गरीब, वंचितों की सरकार है ।मानवेंद्र प्रताप

हेमंत सोरेन सरकार किसान ,गरीब, वंचितों की सरकार है ।मानवेंद्र प्रताप

वार्ड नंबर 5 एवं 6 में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया।

प्रशान्त सहाय।

श्री बंशीधर नगर : विधायक अनंत प्रताप देव के पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव उर्फ मनु बाबा ने बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 के नयाखाड़ एवं 6 के जंगीपुर के उरांव टोले में दो सौ गरीब एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। उस मौके पर मानवेंद्र प्रताप देव ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार गरीबों किसानों की सरकार है। सरकार गरीबों एवं वंचितों के लिये कई कल्याणकारी योजना चला रही है।

ऐसे में सभी लोग योजनाओं का लाभ अवश्य उठायें। उन्होंने लोगों से कहा कि आपने मेरे पिता अनंत प्रताप देव को जो आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है उसके लिये आप सभी का आभार व्यक्त करने आपके बीच आया हूं। श्री देव ने कहा कि विधायक के निर्देश पर कड़ाके की ठंढ से बचने के लिये जरूरतमंद को घर घर जाकर कंबल उपलब्ध करा रहे हैं। जल्द ही विकास योजनाओं को भी आपके द्वार तक पहुंचाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि नगर गढ़ परिवार आज तक स्वार्थ की राजनीति नहीं किया है। बल्कि लोगों को अपना परिवार माना है। उस मौके पर झामुमो के अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, झामुमो नेत्री किरण देवी, सुधीर प्रसाद, गरबांध के पूर्व मुखिया सोहन उरांव, धर्मेंद्र कुमार, वार्ड 5 के वार्ड पार्षद सामवेल तिर्की, संतोष मेहता, पूजा देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन।

गुमला: विकास भारती बिशुनपुर के केंद्रीय मुख्यालय बिशुनपुर, गुमला में झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्रीमान संतोष गंगवार जी का