ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर का  मैट्रिक का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट। आशुतोष चौबे ने 96.8  अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित संस्कार के साथ तनाव मुक्त शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का लक्ष्य।  डॉक्टर अभिमन्यु कुमार सिंह विश्व संवाद केंद्र ने देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।
Home » अंतर्राष्ट्रीय » उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया।

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया।

बंशीधर नगर: गढ़वा जिला के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीबंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी मंदिर का दौरा किया। उक्त अवसर पर उपयुक्त ने मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना की और आम श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा मंदिर के समग्र विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली।

दौरे के दौरान उपायुक्त ने मंदिर परिसरों की स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय एवं रौशनी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पर्यटन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीर्थ स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक विकास कार्यों को पूरा किया जाए ताकि आम श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न होनी पाए।

श्रीबंशीधर मंदिर में उपायुक्त ने स्थानीय लोगों एवं पुजारियों से संवाद करते हुए कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर उसके सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उसके बाद उपायुक्त ने राजा पहाड़ी मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पहाड़ी पर स्थित मंदिर की चढ़ाई कर दर्शन किया एवं पूजा अर्चना की। उन्होंने वहाँ की मूलभूत सुविधाओं में सुधार एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं पर्यटन के विकास के लिए कृतसंकल्पित है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि मंदिरों से संबंधित सभी विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

भ्रमण के दौरान श्रीबंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, बीडीओ रौशन कुमार, सीओ विकास कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजकमल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन।

गुमला: विकास भारती बिशुनपुर के केंद्रीय मुख्यालय बिशुनपुर, गुमला में झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्रीमान संतोष गंगवार जी का