धुरकी :: स्थानीय पुलिस ने बीते रात्रि अवैध बालू के विरुद्ध छापामारी किया गया। जिस क्रम में खाला स्कूल के नजदीक से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना ले आए है। इस संबंध जानकारी देते धुरकी थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार धुरकी पुलिस अवैध बालू के विरुद्ध लगातार छापामारी कर रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की खाला स्कूल के नजदीक कहीं बाहर बेचने के लिए एक ट्रैक्टर में बालू लोड किया जा रहा है। सूचना के बाद एक ब्लू रंग का यूरो 42 ट्रैक्टर में बालू लोड होते पाया गया। बालू लोड करने वाले मजदूर पुलिस को अपनी ओर आते देख भाग गए जिसके बाद पुलिस उक्त ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना ले आई। जिसके बाद जिला खनन पदाधिकारी गढ़वा के लिखित शिकायत के आधार पर उक्त ट्रैक्टर मॉडल EURO 42 316 के चालक एवम मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने कहा की धुरकी थाना क्षेत्र में किसी भी हाल में अवैध बालू के कारोबार नही चलने दिया जायेगा। छापामारी दल में सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एएसआई शैलेंद्र कुमार यादव सहित पुलिस बल शामिल थे।
पुलिस ने जब्त की अवैध बालू लोड ट्रैक्टर।
RELATED LATEST NEWS
आदिवासियों के संरक्षण के लिए जरूरी है पेसा: पद्धश्री अशोक भगत।
18/10/2024
7:25 pm
पुलिस ने दो बाइक चोरो को गिरप्तार किया।
18/10/2024
7:02 pm
Top Headlines
नारखोरिया में क्या बोले भानु।
18/10/2024
8:04 pm
आदिवासियों के संरक्षण के लिए जरूरी है पेसा: पद्धश्री अशोक भगत।
18/10/2024
7:25 pm
पुलिस ने दो बाइक चोरो को गिरप्तार किया।
18/10/2024
7:02 pm
अनंत एवं भानु ने लिया नामांकन प्रपत्र।
18/10/2024
6:54 pm
झारखंड में दूसरे चरण में 20 नवंबर को डाले जाएंगे 38 सीटों पर मतदान।
15/10/2024
4:51 pm