
बंशीधर नगर : नगर ऊंटारी AIMIM अनुमंडल अध्यक्ष मो. युसूफ रजा साहब द्वारा, नगर उटारी अंतर्गत बाबा विश्वनाथ वाटिका पैलेस में, एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में AIMIM पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मो. शाकिर अली साहब, तथा प्रदेश महासचिव मो. समीर अली साहब उपस्थित थे। वहीं पार्टी जिला अध्यक्ष ,श्री सत्येंद्र कुमार रजक, जिला प्रवक्ता जहांगीर अंसारी, भी मौजूद थे, उसी जनसभा के दौरान भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के दैनिय हालत व बदहाली को देखते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भोली भाली जनता को झूठा वादा देकर हर बार ठगने का काम किया जा रहा है, साथ ही साथ उन्होंने रोजगार मजदूर पलायन, तथा स्वास्थ्य उपचार, एवं शिक्षा स्तर में काफी गिरावट, को लेकर मौजूदा सरकार को घेरा, और मुख्य रूप से उसे जिम्मेदार ठहराया।। उन्होंने जनता के तरफ इशारा करते हुए कहां की, अब जनता समझ चुकी है अब वह खामोश नहीं रहने वाली, अब वह अपना फैसला खुद ही करेगी,
वहीं प्रदेश अध्यक्ष मो. शाकिर ने बताया कि, इस बार हमारी पार्टी AIMIM भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी और जनता का हक सरकार से छीन कर दिलाएगी,,,
इसी चर्चा के दौरान मो. युसूफ रजा साहब को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया।
और सच्चे दिल से ईमानदारी के साथ भवनाथपुर के हर सुख दुख हर समस्या के साथ हमेशा तत्पर खड़ा रहने के लिए कहा गया, वही सभा में सगमा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. नेजाम कादरी, प्रखंड सचिव ,अब्दुल रहीम अंसारी, आशिक अंसारी, प्रखंड प्रवक्ता, मो. सदिक अंसारी, खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष ,ताज मोहम्मद अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी,
धुरकी प्रखंड अध्यक्ष,
ताजिम कादरी, प्रखंड मीडिया प्रभारी एजाज अंसारी, रमना प्रखंड अध्यक्ष, इब्राहिम अंसारी, कृष्णानंद पासवान, महेश उरांव , राजा पासवान , मोहित गुप्ता, आदि भवनाथपुर समस्त जनता मौजूद थी।
