ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध मंदिर बंशीधर एवं राजा पहाड़ी का दर्शन एवं पूजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर का  मैट्रिक का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट। आशुतोष चौबे ने 96.8  अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित संस्कार के साथ तनाव मुक्त शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का लक्ष्य।  डॉक्टर अभिमन्यु कुमार सिंह विश्व संवाद केंद्र ने देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। बंशीधर फाइटर को दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हराकर किताब पर कब्जा किया।
Home » अंतर्राष्ट्रीय » झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन।

झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन।

गुमला: विकास भारती बिशुनपुर के केंद्रीय मुख्यालय बिशुनपुर, गुमला में झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्रीमान संतोष गंगवार जी का आगमन हुआ।

महामहिम राज्यपाल ने  आश्रम के मुख्य गेट पर अवस्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कियें तथा इसके उपरांत विकास भारती के विश्वेश्वरैया भवन में भोजन कर विश्राम कियें।

महामहिम राज्यपाल ने विकास भारती द्वारा चलाये जा रहे आश्रमों, परियोजनाओं सहित सृजन परिसर में लगाये गये विभिन्न स्टालों यथा केवीके विकास भारती गुमला, कुम्हारगिरि के स्टॉल, सी.एफ़.सी. स्टॉल, कारीगर पंचायत, भेषज उद्यान, गौशाला, सुक्का बृजिया हॉस्पिटल का बड़ी बारीकी से अवलोकन किया तथा सृजन परिसर में मौलश्री का पौधरोपण कियें।

भ्रमण के उपरांत विकास भारती द्वारा विगत 36 वर्षों से जनजातीय समाज के बच्चों/ बच्चियों हेतु चलाये जा रहे निःशुल्क विद्यालय “ज्ञान निकेतन” परिसर में महामहिम  राज्यपाल महोदय का आगमन हुआ। वे यहाँ  बच्चों के साथ बाल संवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुयें।

इस दौरान गुमला की उपायुक्त  प्रेरणा दीक्षित, एसपी  हारिस बिन जमा, विकास भारती के विभिन्न अधिकारी सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहें।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

झारखंड के राज्यपाल का विकास भारती बिशनपुर के केंद्रीय मुख्यालय में आगमन।

गुमला: विकास भारती बिशुनपुर के केंद्रीय मुख्यालय बिशुनपुर, गुमला में झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्रीमान संतोष गंगवार जी का